Amarnath Yatra ने पकड़ी रफ्तार, जम्मू से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा में रवाना

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Jul, 2026 06:42 PM

the second batch of amarnath yatra leaves under tight security

आज रवाना हुए श्रद्धालुओं ने "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश में आज से कथित रूप से श्री बाबा और बर्फानी जी की यात्रा शुरू हो चुकी है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 3,800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों के लिए रवाना किया गया। 

इससे पहले गुरुवार को उपराज्यपाल Manoj Sinha ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। आज रवाना हुए श्रद्धालुओं ने "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की। 

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!