Breaking : Jammu के इस इलाके में दिखे आतंकी... High Alert जारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jun, 2025 02:25 PM

terrorists seen in jammu

सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

जम्मू: अभी- अभी यह खबर सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ में आतंकवादियों को देखा गया है। जैसे ही इसकी सूचना सुरक्षा बलों मिली तो उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर जंगली इलाके में आतंकवादियों को देखा गया है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। आतंकियों की मौजूदगी की इस घटना में लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Jammu के इस इलाके में 1.40 करोड़ के खर्चे से बनेगी सड़क, तारकोल बिछाने का काम शुरू

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह चटरू के सिंहपोरा वन क्षेत्र में पुलिस और सेना का संयुक्त तलाशी अभियान शुरू हुआ और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक यह जारी था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली और उन्होंने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी ताकि भागने के सभी रास्ते बंद हो सकें। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि इस इलाके में पहले भी आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं। बता दें कि इस साल अप्रैल और मई में चटरू क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!