Jammu Kashmir में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jan, 2026 07:38 PM

terrorist hideout destroyed in jammu and kashmir

यह पूरा अभियान डी.एस.पी. ऑपरेशंस बारामूला की निगरानी में चलाया गया।

जम्मू/श्रीनगर  (रितेश) : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सुचलीवारन जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में हथियारों से जुड़ा सामान और रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई वस्तुएं बरामद की गईं। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामूला पुलिस ने सी.आर.पी.एफ. की 53 बटालियन, 46 राष्ट्रीय राइफल्स, आर्मी सर्विलांस टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर बारामूला के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। 

तलाशी के दौरान ठिकाने से पाकिस्तानी मूल के जंग लगे 24 ए.के-47 राउंड, दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। इसके अलावा एक स्टील का कैन, खाने-पीने का सामान, दवाइयों की पट्टी, वायरलेस एंटीना और औजार जैसे आरी, कुल्हाड़ी, फावड़ा, गैंती और वायर कटर मिले, जिनमें से अधिकतर जंग लगे हुए थे। ठिकाने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी बरामद की गईं, जिनमें छाते, जूते, मोजे, ऊनी टोपियां, थर्माकोल शीट, स्टील का बर्तन, कैरी बैग, जैकेट, पैंट, कंबल, रजाई, करीब एक किलो सड़ी हुई खजूर और एक खाली सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल शामिल है।

यह पूरा अभियान डी.एस.पी. ऑपरेशंस बारामूला की निगरानी में चलाया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ठिकाने को वहीं नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ठिकाना किसने बनाया था और कितने समय से इसका इस्तेमाल हो रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!