Jammu Kashmir में सेना के काफिले को उड़ाने की कोशिश नाकाम, IED बरामद
Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Feb, 2026 11:18 AM

समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया।
बारामूला (रेजवान मीर ) : बारामूला के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया है। तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद इलाके को तुरंत घेर लिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञ टीम ने सतर्कता और पेशेवर तरीके से आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, उसी मार्ग से सेना का एक काफिला गुजरने वाला था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया। इलाके में एहतियातन तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here