अजब गजब! जम्मू का बुरा हाल, कहीं छाया अंधेरा तो कहीं हो रही बिजली की बर्बादी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Oct, 2024 11:57 AM

street lights in jammu

शहर के जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं वहां शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है जिसके चलते लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

जम्मू: जम्मू नगर निगम द्वारा मंदिरों के शहर जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अफसोस कि इन प्रयासों के बावजूद जम्मू में लोगों को स्मार्ट सिटी की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिनमें मुख्य तौर पर स्ट्रीट लाइटों की सुविधा भी शामिल है। बता दें कि शहर के सभी वार्डों में कई इलाकों की जनता को स्ट्रीट लाइटों की सुविधा भी नहीं मिल रही है जिस कारण लोगों को अक्सर शाम होते ही अंधेरे का सामना करना पड़ता है। स्मार्ट सिटी की कुछ स्ट्रीट लाइटें इतनी अजब-गजब हैं कि कई इलाकों में ये स्ट्रीट लाइटें शाम होने के बाद भी नहीं जगती हैं और कई इलाकों में दिन होने के बाद भी अपनी रोशनी बरकरार रखती हैं। इस लापरवाही के चलते दिन में जगने वाली स्ट्रीट लाइटों के कारण करोड़ों रुपए की बिजली का नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  इंजीनियर रशीद को लेकर अहम खबर, इस तारीख तक बढ़ाई गई अंतरिम जमानत

वॉर्ड नंबर 44 में 50 स्ट्रीट लाइटें नहीं होती ऑफ

वॉर्ड नंबर 44 के पूर्व पार्षद इंद्र सिंह सिंह सूदन ने बताया कि उनके वॉर्ड में करीब 200 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं जिस कारण वॉर्ड के कई इलाकों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और वॉर्ड में करीब 50 ऐसी भी स्ट्रीट लाइटें हैं जिनके स्विच नहीं हैं और वो ऑफ नहीं होती हैं। पूरा दिन और रात जगती रहती हैं। उन्होंने कहा कि निगम को कम से कम स्ट्रीट लाइटों के पोल के साथ स्विच लगवाने चाहिएं ताकि दिन होते ही इन लाइटों को बंद किया जा सके और खराब लाइटों को भी जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए।

ई.ई.एस.एल. ने नहीं दिखाई गंभीरता

जम्मू नगर निगम ने अगस्त 2019 में केंद्र की कंपनी एनर्जी एफिसिएंसी सर्विस लिमिटेड (ई.ई.एस.एल.) के साथ समझौता किया था। उसके बाद कंपनी ने शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाना शुरू कीं। कंपनी द्वारा वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं लेकिन अफसोस कि इसके रखरखाव को लेकर कंपनी ने गंभीरता नहीं दिखाई जिसका नतीजा यह हुआ कि शहर की स्ट्रीट लाइटें खराब होती गईं और उन्हें ठीक करने के लिए भी कोई उपाय नहीं किए गए। इस कारण आज निगम के 75 वार्डों में 40 प्रतिशत के करीब स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें :  Alert! जम्मू में फैल रही यह खतरनाक बीमारी, ऐसे करें बचाव

नहीं हुआ सी.सी.एम.एस. पर काम

शहर में ई.ई.एस.एल. द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने के लिए कंपनी ने सैंट्रलाइज्ड कमांड मॉनिटरिंग सिस्टम (सी.सी.एम.एस.) को स्थापित करना था। इसके तहत स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने के लिए स्विच लगाए जाने थे। इसमें एक स्विच से कम से कम 20 से 30 स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ किया जाना था। इस सुविधा से निगम कर्मचारी या फिर आम नागरिक भी एक टाइम में इलाके की 20 से 30 स्ट्रीट लाइटों को सुबह के समय ऑफ और शाम के समय ऑन कर सकते थे लेकिन अफसोस कि सी.सी.एम.एस. पर काम नहीं हो सका जिसके चलते शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बिना स्विच के ही हैं। यही कारण है कि स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं।

मोबाइल की टॉर्च का सहारा ले रहे शहरवासी

शहर के जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं वहां शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है जिसके चलते लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जो लोग इवनिंग वॉक, बाजार या अन्य किसी जरूरी काम के चलते घरों से बाहर निकलते हैं तो उन्हें मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ता है। अंधेरे के कारण कुछ इलाकों में महिलाओं व युवतियों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण कई इलाकों में छेड़छाड़, चोरी आदि की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों की निगम से मांग है कि वे जल्द से जल्द शहर की स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत करवाए।

यह भी पढ़ें :  जम्मू के इस BJP Candidate का हुआ निधन, भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने जताया दुख

खराब स्ट्रीट लाइटों को किया जा रहा रिपेयर

जम्मू नगर निगम के संयुक्त आयुक्त फिरदोस काजी ने बताया कि जम्मू शहर में स्ट्रीट लाइटों को रिपेयर करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए ई.ई.ई.एस.एल. नामक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया गया था। अब इस कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सी.सी.एम.एस. पर भी कार्य किया जा रहा है और जल्द ही शहर की स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी और सी.सी.एम.एस. के माध्यम से लोग व निगम कर्मचारी एक बार में स्विच की सहायता से 20 से 30 लाइटों को ऑन-ऑफ कर पाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!