J&K में गृहमंत्री की High-Level Meeting, एंटी-टेरर मिशन को मिलेगी नई रफ़्तार!

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Feb, 2026 11:31 AM

home minister holds high level meeting in j k

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकभवन में हाई लैवल मीटिंग की

जम्मू  (कमल) :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकभवन में हाई लैवल मीटिंग की। मीटिंग में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में पिछले 2 हफ्तों में जम्मू क्षेत्र के कठुआ, ऊधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में लगभग एक दर्जन मुठभेड़ों के बाद जैश-ए-मोहम्मद (जे.ई.एम.) से जुड़े 4 कट्टर पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने के बाद तेज किए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों और एंटी टैरर ऑप्रेशन्स को लेकर मंथन किया गया। एक महीने के भीतर केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी सुरक्षा समीक्षा बैठक है। इससे पहले 8 जनवरी को शाह ने दिल्ली में जम्मू और कश्मीर सुरक्षा पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी और “मिशन मोड” में आतंकी बुनियादी ढांचे और वित्तपोषण को लक्षित करने वाले आतंकवाद विरोधी अभियानों को जारी रखने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने अधिकारियों को “आतंकवाद मुक्त” जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

लोक भवन में आयोजित बैठक में सेना प्रमुख और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, उत्तरी सेना कमांडर लैफ्टीनैंट जनरल प्रतीक शर्मा, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लैफ्टीनैंट जनरल पी.के. मिश्रा, जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, इंटैलीजैंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के महानिदेशक प्रवीण कुमार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डी.जी. जी.पी. सिंह और अन्य वरिष्ठ सैन्य, पुलिस, नागरिक और खुफिया अधिकारियों ने लोक भवन में बैठक में भाग लिया।

यह बैठक अमित शाह के कठुआ जिले के हीरानगर सैक्टर से लौटने के तुरंत बाद शुरू हुई, जहां उन्होंने सीमा चौकियों का दौरा किया। बैठक में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और घुसपैठ विरोधी ग्रिड की समीक्षा की गई। साथ ही सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए उठाए गए उपायों की भी समीक्षा की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!