Jammu से दिल दहला देने वाला मामला, युवक ने सौतेली मां को जिंदा जलाया

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Oct, 2026 12:16 PM

son burned alive his stepmother in udhampur

वहीं, पुलिस ने आरोपी बेटे परमोक्श वर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधमपुर/जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक युवक ने अपनी सोतेली मां को कथित तौर पर आग लगा दी। इस घटना में घायल सौतेली मां सुषमा देवी की इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर मिली है।

जानकारी के मुताबिक परमोक्श वर्मा (27) पर अपनी मां सुषमा देवी को आग लगाने का आरोप है। घटना में गंभीर रूप से झुलसी सुषमा को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, पुलिस ने आरोपी बेटे परमोक्श वर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!