Baramulla में बड़ा हादसा, अचानक भरभराकर गिरा पुल, मची चीख-पुकार

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jun, 2026 08:28 PM

a big accident in baramulla the bridge suddenly collapsed

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक उसका एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके कारण वहां मौजूद मजदूर और अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के चीरा दारी क्षेत्र में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पुल अचानक ढह गया, जिससे कम से कम 9 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक उसका एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके कारण वहां मौजूद मजदूर और अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में संबंधित निजी कंपनी द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। फिलहाल प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!