रेल यात्रियों के लिए Good News, अब Uri तक दौड़ेगी Train!

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jun, 2026 11:36 AM

soil testing for railway line in uri

इस पहल का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में शनिवार को बारामूला से उरी तक प्रस्तावित रेलवे लाइन के विस्तार के लिए मिट्टी (सॉइल) परीक्षण का कार्य शुरू किया गया। इसे उत्तर कश्मीर में रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस पहल का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सॉइल टेस्टिंग शुरू होने से अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य भी शुरू होगा और लंबे समय से प्रतीक्षित रेल संपर्क का सपना साकार होगा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उरी तक रेल सेवा का विस्तार होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

वर्तमान में रेल सेवा बारामूला तक उपलब्ध है और अब इसे आगे उरी तक विस्तारित करने की दिशा में कार्य जारी है। फतेहगढ़ में सॉइल टेस्टिंग का आरंभ इस महत्वाकांक्षी रेलवे परियोजना की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!