Samba News:विजयपुर में फिर चोरी की घटना, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Mar, 2024 02:27 PM

sambanews theft incident again in vijaypur incident captured in cctv camera

जिला सांबा के विजयपुर बाजार में आज एक शातिर चोर दुकान के बाहर रखा हुआ सामान का पूरा बंडल ही चोरी कर ले गया

सांबा : जिला सांबा के विजयपुर बाजार में आज एक शातिर चोर दुकान के बाहर रखा हुआ सामान का पूरा बंडल ही चोरी कर ले गया और यह सारी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दे की सुबह के समय रेडीमेड दुकान बंद थी और यह सामान व्यक्ति बाहर रखकर चला गया । इस पूरे सामान पर एक नशेड़ी ने नजर रखी हुई थी और कुछ समय तक वह उसे देखता रहा और बाद में उसके पास पहुंचा और उसे उठाकर वहां से रफूचक्कर हो गया । यह सामान बाल कृष्ण एंड संस नामक दुकानदार का था और उसमे लगभग 40 हजार का सामान था।

ये भी पढ़ेंः- Gurez-Bandipora सड़क पर बर्फ हटाने का काम हुआ पूरा, इस दिन से होगा यातायात शुरु

गौरतलब है कि विजयपुर बाजार में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं।  सप्ताह पहले ही तीन मंजिला कॉस्मेटिक की दुकान से लाखों का सामान चोरी हो गया था और चोर वहां से लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी की वारदात के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा दुकान पर व आस-पास लगे कैमरों की सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में लग गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!