Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Mar, 2026 01:38 PM

अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोमवार को पुलिस टीमों व फारेंसिक टीमें भी स्पाट पर पहुंची ।
सांबा (अजय): जिले के सुपवाल पुलिस चौकी के अधीन द्वारकापुरी (गुज्जर बस्ती) इलाके में सोमवार रात एक संदिग्ध ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान BSF के दो जवानों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, BSF के 2 अधिकारी गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के समय दोनों जवान वर्दी में नहीं थे। दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोमवार को पुलिस टीमों व फारेंसिक टीमें भी स्पाट पर पहुंची ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here