Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Aug, 2026 04:53 PM

जम्मू शहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू शहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला जिला जम्मू की तहसील वेस्ट के ओम नगर इलाके का है, जहां रहने वाले 28 वर्षीय रजत कुमार का शव जम्मू तवी नदी के किनारे मिला। जानकारी के अनुसार, रजत कुमार का शव पानी चक्र और फ्लाई मंडाल क्षेत्र के बीच जम्मू तवी नदी के पास बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि रजत कुमार की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच पता चल सकेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में फर्नीचर चौकी और डुमना थाने में केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here