Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jul, 2026 01:55 PM

जम्मू-कश्मीर के NH-244 पर रागी नाला के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है,
जम्मू -कश्मीर ( दिनेश ठाकुर ) : जम्मू-कश्मीर के NH-244 पर रागी नाला के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद मेन हाईवे को बंद कर दिया गया है। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में कई वाहन आए है, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पत्थर और मलबा गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें एक यात्री बस भी शामिल है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 6 घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बटोत-डोडा-किश्तवाड़ हाईवे बंद
लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बटोत-डोडा-किश्तवाड़ हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here