सड़कें बनीं हादसों का कारण, सड़क किनारे उगी घास और भांग से बढ़ा खतरा

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Aug, 2026 01:46 PM

roads have become a cause of accidents

परगवाल क्षेत्र में विभागीय जिम्मेदारी बदलने के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

परगवाल ( रोहित मिश्रा )  :  परगवाल क्षेत्र में विभागीय जिम्मेदारी बदलने के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पहले परगवाल क्षेत्र की यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन थी, लेकिन अब इसका रखरखाव सीमा सड़क संगठन (BRO) के जिम्मे है। विभाग बदलने के बाद सड़क किनारे उगी लंबी घास, झाड़ियां और भांग के पौधों की सफाई न होने से राहगीरों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।
सड़क के दोनों ओर कई फीट ऊंची घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग बदलने के बाद सड़क की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन सड़कों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी कौन निभाएगा और कब तक लोगों को इस खतरे के बीच सफर करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और BRO से मांग की है कि सड़क किनारे उगी घास, झाड़ियां और भांग के पौधों को तत्काल हटाया जाए, ताकि वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!