गाड़ी से जा रहे पति-पत्नी के साथ घटा भयानक हादसा, महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 Aug, 2024 11:01 AM

road accident in doda

घायल व्यक्ति मृतका का पति बताया जा रहा है।

डोडा(बिलाल वानी): डोडा जिले के मलहोरी इलाके में आज एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति मृतका का पति बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  इस National Highway की ओर जाना हुआ मुश्किल, रास्ते में भयंकर जलभराव

जानकारी के अनुसार ऑल्टो वाहन जिसका पंजीकरण नंबर JK02AN 1516 है, हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चला रहा उसका पति घायल हो गया। घायल की पहचान मोहसिन अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  J&K घूमने आने वाले सावधान! कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा हादसा

बताया जा रहा है कि वह वाहन चला रहा था और उसे हादसे में कई चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए जी.एम.सी. डोडा में भर्ती कराया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!