Rajouri: करोड़ों की योजना ठुस्स, नदी आज भी है ग्रामीणों की दुश्मन.... कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा !

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Feb, 2026 12:44 PM

rajouri multi crore project fails

इस पुल के अधूरे रहने से उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

राजौरी ( अमित शर्मा )  :  जिला राजौरी के कल्लर अन्द्रोला (Kallar Androla) क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पिछले 12 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जो अब प्रशासनिक उदासीनता और विकास कार्यों में लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन चुका है। करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई यह परियोजना आज तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था, लेकिन एप्रोच रोड के निर्माण को लेकर उत्पन्न विवादों और विभागीय तालमेल की कमी के कारण यह परियोजना बीच में ही ठप हो गई। आज स्थिति यह है कि पुल का ढांचा खड़ा है, लेकिन दोनों ओर सड़क न होने के कारण वह किसी भी उपयोग का नहीं रह गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के अधूरे रहने से उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के मौसम में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस पुल के निर्माण को पूरा करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण सार्वजनिक धन बर्बाद हो रहा है और जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!