ड्यूटी दौरान शहीद हुआ J&K का जवान, हादसे में गई जान
Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Jul, 2026 10:47 AM

राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के महादेव गैप स्थित अग्रिम चौकी पर तैनात भारतीय सेना की 19 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स (19 JAK Rifles) के एक जवान की ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मृत्यु हो गई।
राजौरी(दिनेश ठाकुर): राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के महादेव गैप स्थित अग्रिम चौकी पर तैनात भारतीय सेना की 19 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स (19 JAK Rifles) के एक जवान की ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21/22 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे महादेव गैप के अग्रिम क्षेत्र में तैनात राइफलमैन सुखप्रीत सिंह ड्यूटी के दौरान फिसलने (Sliding) के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here