GMC इंटर्न्स के समर्थन में उतरे राजौरी के MLA,  की मांग का किया समर्थन

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Sep, 2026 05:09 PM

rajouri mla comes out in support of gmc interns

उन्होंने कहा कि मेडिकल इंटर्न अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

राजौरी ( शिवम )  :  राजौरी के विधायक इफ्तिखार अहमद ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों (GMCs) में कार्यरत मेडिकल इंटर्न्स की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्टाइपेंड इंटर्न्स की जिम्मेदारियों, कार्यभार और ड्यूटी के मुकाबले बेहद कम है। विधायक इफ्तिखार अहमद ने इंटर्न्स को आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों और समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल इंटर्न अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा पहले ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखकर मेडिकल इंटर्न्स की समस्याओं और स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का मुद्दा उठा चुके हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न्स वर्तमान में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, वर्तमान मासिक स्टाइपेंड ₹12,300 है और इंटर्न्स इसे बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग कर रहे हैं।

विधायक इफ्तिखार अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेडिकल इंटर्न्स की जायज़ मांगों के साथ खड़ी है और उनके मुद्दे को उचित स्तर पर उठाने के लिए प्रयास जारी रखेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!