Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Oct, 2026 01:46 PM

बता दें कि परगवाल इलाका ऐसा क्षेत्र हैं जहां की धरती के 20 जवानों ने देश के लिए शहादत दी है। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इस इलाके से भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कईं आतंकी लॉन्च पैड और आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
परगवाल ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर इलाके परगवाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सुना गया। आज राज्य सभा सांसद सत शर्मा और स्थानीय विधायक मोहन लाल ने गांव निवासियों के साथ मिलकर मन की बात का कार्यक्रम सुना। एक समय इस इलाके में पाकिस्तान की तरफ से शेलिंग की जाती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। मौजूदा सरकार द्वारा लिए गए प्रयासों के कारण आज इस इलाके में शांति है और लोग मिल जुलकर मन की बात का कार्यक्रम सुन रहे हैं। साथ ही देश के तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं।
बता दें कि परगवाल इलाका ऐसा क्षेत्र हैं जहां की धरती के 20 जवानों ने देश के लिए शहादत दी है। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इस इलाके से भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कईं आतंकी लॉन्च पैड और आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here