Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Mar, 2026 01:47 PM

बड़ी संख्या में मजदूरों, किसानों और आम लोगों ने इसमें हिस्सा लेते हुए सरकार की नीतियों और प्रस्तावित कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
आर.एस. पुरा (मुकेश): कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की ओर से सोमवार को केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ मीरां साहिब से आर.एस. पुरा तक शांतिपूर्ण विरोध जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में मजदूरों, किसानों और आम लोगों ने इसमें हिस्सा लेते हुए सरकार की नीतियों और प्रस्तावित कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को रद्द करने तथा चारों मजदूर कानूनों को वापस लेने की मांग भी की।
यह जुलूस इंदिरा नगर, मीरां साहिब से शुरू होकर आर.एस. पुरा में समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मजदूरों, किसानों और आम लोगों ने भाग लिया और सरकार की नीतियों तथा प्रस्तावित कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील को कैंसिल करें साथ ही चार मजदूर कानून को रद्द करें। उन्होंने कहा कि ये नीतियां आम लोगों की आजीविका और अधिकारों को प्रभावित कर रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here