Surankote में निजी वाहन हादसे का शिकार, 5 लोगों की दर्दनाक मौ*त

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Aug, 2026 07:28 PM

private vehicle meets with accident in surankote

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के शीन्द्रा क्षेत्र में बुधवार शाम को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

पुंछ  ( धनुज शर्मा ) :  पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के शीन्द्रा क्षेत्र में बुधवार शाम को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार  इस घटना में 1 महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई है,  जबकि 4 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार को उस समय पेश आया जब निजी वाहन ( पंजीकरण संख्या जेके20ए 8702 ) पर सवार होकर सभी लोग किसी कार्यक्रम में जा रहे थे।

जब वाहन शीन्द्रा क्षेत्र में पहुंचा तो चालक द्वारा नियंत्रण खोने व तकनीकी खराबी के कारण वाहन गहराई में जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार सुन आस पास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए पीड़ितों को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा एक महिला सहित 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य 4 लोगों का उपचार शुरू किया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम की लहर दौड़ पड़ी है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!