Poonch: हर-हर महादेव से गूंजा बूढ़ा अमरनाथ, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Aug, 2026 02:42 PM

poonch budha amarnath echoes with chants of  har har mahadev

जो व्यक्ति वर्ष भर शिव की पूजा-अर्चना नहीं कर‌ सकते हैं वे सावन मास में शिव की पूजा करते हैं तो उन्हें पूरे वर्ष की पूजा का फल प्राप्त होता है।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  देश भर की ही तरह Poonch जिले में भी भगवान शंकर को सबसे प्रिय महीने सावन के अंतिम सोमवार को सभी शिव मंदिरों के साथ ही भगवान भोलेनाथ के अनादिकाल के शिव धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जहां सुबह तड़के से हजारों की संख्या में शिव भगतों द्वारा मंदिर में भगवान के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन किए जा रहे हैं। 

जहां एक तरफ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की राष्ट्र व्यापी यात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि हमारा बड़ा सोभाग्य है कि हमें सावन के अंतिम सोमवार को बूढ़ा अमरनाथ में दर्शन पूजन का अवसर मिला है। वहीं स्थानीय भगतों और श्री बूढ़ा अमरनाथ के पुजारी पंडित राकेश शर्मा का कहना है कि सावन में शिव की पूजा-अर्चना का बड़ा महत्व है। उसमें भी सावन के सोमवार का बहुत बड़ा महत्व है, जो व्यक्ति वर्ष भर शिव की पूजा-अर्चना नहीं कर‌ सकते हैं वे सावन मास में शिव की पूजा करते हैं तो उन्हें पूरे वर्ष की पूजा का फल प्राप्त होता है। वहीं जो केवल सावन के सोमवार को शिव को एक लोटा जल अर्पित करता है भगवान भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!