नए साल पर प्रशासन का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों के किए तबादले

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Jan, 2025 06:07 PM

police officer transfers on new year

इसी प्रकार एल/पी.एस.आई. अनुराधा को हीरानगर से महिला पुलिस थाने कठुआ में एस.एच.ओ. के पद पर नियुक्त किया गया है।

कठुआ(महाजन): नया वर्ष शुरू होते ही जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार कठुआ के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अजय सिंह चिब को पुलिस स्टेशन कठुआ से ट्रांसफर कर राजबाग का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है जबकि राजबाग के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राजेश्वर सिंह सलाथिया को बसोहली का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है। वहीं बसोहली के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर संदीप चिब को कठुआ का नया एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Jammu : नववर्ष पर चीची माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें VIDEO

इसी प्रकार कठुआ जिला पुलिस लाइन में तैनात इंस्पैक्टर सुरिंदर रैना को बनी का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है जबकि हटली चौकी इंचार्ज पी.एस.आई. स्वर्ण सिंह मिन्हास को मरहीन चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया। वहीं मरहीन चौकी ऑफिसर पी.एस.आई. रविन्द्र सिंह को नगरी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। नगरी चौकी इंचार्ज इंस्पैक्टर आशीष को हीरानगर का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है। कठुआ साइबर सैल इंचार्ज पी.एस.आई. शुभम महाजन को हटली चौकी इंचार्ज बनाया गया है। पी.एस.आई. मोहम्मद जमन को जिला पुलिस लाइन से साइबर सैल कठुआ का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Students के लिए Good News, जम्मू सरकार देगी 1 लाख रुपए

इसी प्रकार एल/पी.एस.आई. अनुराधा को हीरानगर से महिला पुलिस थाने कठुआ में एस.एच.ओ. के पद पर नियुक्त किया गया है। पी.एस.आई. सद्दाम हुसैन को जिला पुलिस लाइन से हीरानगर में आई.ओ. नियुक्त किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!