BJP ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Apr, 2025 03:24 PM

bjp nominates new office bearers for jammu kashmir

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल से परामर्श कर जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी ने शुक्रवार को जम्मू बार्डर जिले के पदा​धिकारियों की घोषणा कर दी।

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल से परामर्श कर जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी ने शुक्रवार को जम्मू बार्डर जिले के पदा​धिकारियों की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ेंः Jammu Breaking : इस जिले में बिगड़े हालात! Internet हुआ बंद

जिला पदा​धिकारियों में चंद्र भूषण, रमेश सैनी, रजनी चौधरी, राजीव शर्मा, प्रवीण कुमारी, घार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरजीत सिंह और अशोक विर्दी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। ममता मल्होत्रा, गुरबीर कौर, विजय चिब, कृष्ण लाल, सुरजीत कुमार, अनिल गुप्ता को सचिव, रमेश पेला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुरजीत सिंह कार्यालय सचिव बनाए गए हैं। राकेश शर्मा और गगन भाटिया व सोनू पंडित को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। तरसेम सिंह मीडिया सचिव, बिनी शर्मा सोशल मीडिया सचिव, प्रदीप गुप्ता को प्रचार सचिव व राजिंद्र शर्मा को आईटी प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः Kathua के इस जिले में हुई Firing, मची दहशत

इससे पूर्व महासचिव संगठन अशोक कौल ने जम्मू बार्डर जिले के खेरी रेहाल मंडल के पदा​धिकारियों से बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को समर्पण भाव से मनाए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी, विधायक राजीव भगत, पूर्व विधायक अ​श्विनी शर्मा, प्रभारी राजिंद्र सिंह, सह प्रभारी हरभजन सिंह पम्मी आदि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः आतंकियों द्वारा बंधक बनाए परिवार का बयान आया सामने, खबर पढ़ खड़े हो जाएंगे रौंगटे

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!