ACB का शिकंजा, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Sep, 2025 04:25 PM

patwari arrested while taking bribe

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है।

पूंछ (धनुज शर्मा): एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर पूंछ क्षेत्र के पटवारी जमील अहमद को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी जमील अहमद ने गांव शाहपुर के मोहम्मद फरीद से कुछ राजस्व काम करने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और पटवारी को पैसे लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। ACB के अधिकारियों ने बताया कि जमील अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!