होली 2026: रंग खरीदने से पहले सावधान! इन आसान ट्रिक्स से चुनें सही गुलाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Feb, 2026 04:52 PM

holi 2026 be careful before buying colours

नमें हानिकारक केमिकल हो सकते हैं जो त्वचा, आंखों और सांस की परेशानी पैदा कर सकते हैं।

जम्मू डेस्क :  होली आने वाली है और बाजार रंग-गुलाल से भर गए हैं। लेकिन सस्ते और चमकीले रंग खरीदते समय सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल हो सकते हैं जो त्वचा, आंखों और सांस की परेशानी पैदा कर सकते हैं।

ऐसे पहचानें सुरक्षित गुलाल:

खुशबू से जांचें: गुलाल की हल्की खुशबू लें। अगर तेज केमिकल जैसी गंध आए तो न खरीदें। हर्बल गुलाल की खुशबू हल्की और प्राकृतिक होती है।

पानी टेस्ट करें: थोड़ा सा गुलाल पानी में डालें। अगर आसानी से घुल जाए और गंदगी नीचे न जमे तो बेहतर है। अगर कण तैरें या नीचे बैठ जाएं तो मिलावट हो सकती है।

हाथ पर रगड़ें: अच्छा गुलाल मुलायम होता है। अगर उसमें खुरदरे या चमकदार कण हों तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

लेबल पढ़ें: पैकेट पर लिखी सामग्री देखें। हल्दी, चंदन या फूलों का पाउडर जैसे प्राकृतिक तत्व लिखे हों तो बेहतर है। भरोसेमंद ब्रांड से ही खरीदें।

नकली गुलाल के नुकसान:

मिलावटी रंगों में लेड, मरकरी या अन्य हानिकारक तत्व हो सकते हैं। इससे खुजली, जलन, चकत्ते और आंखों में इरिटेशन हो सकता है। अस्थमा या एलर्जी वाले लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!