गर्भवती नाबालिगा की संदिग्ध मौ/त के मामले में Action, Jammu से नर्स Arrest

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Aug, 2026 02:36 PM

nurse from kishtwar arrested

ज्ञात रहे कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एस.एस.पी. किश्तवाड़ ने एक एस.आई.टी. का गठन किया।

किश्तवाड़(अजय): जिला पुलिस किश्तवाड़ ने जिला अस्पताल किश्तवाड़ में तैनात एक नर्स सोनिका को छतरू की एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत में चल रही जांच में छठे आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस स्टेशन छतरू में दर्ज प्राथमिकी संख्या 34/2026 के संबंध में की गई है, जो पॉक्सो अधिनियम, बी.एन.एस. और एस.सी./एस.टी. (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दर्ज है।

ज्ञात रहे कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एस.एस.पी. किश्तवाड़ ने एक एस.आई.टी. का गठन किया। जांच के दौरान, नाबालिग के कथित यौन शोषण, उसकी गर्भावस्था को समाप्त करने के प्रयासों और उसके चिकित्सा उपचार से जुड़े लोगों सहित कई व्यक्तियों की भागीदारी के बारे में बातें सामने आई हैं। 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, और बाद में जांच के दौरान सोनिका की भूमिका सामने आई थी जिसके चलते अब उसे गिरफ्तार किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!