Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Apr, 2026 05:31 PM

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में युवाओं के नशों से मुक्त करने के लिए उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने महत्पूर्ण बीड़ा उठाया है। जिसके चलते नशे के सौदागरों के खिलाफ कमर कसते हुए उन्होंने नशा तस्करों को अलर्ट किया है।
पुलवामा ( मीर आफताब ) : नशे के खिलाफ गहरी चोट करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ड्रग तस्कर की प्रोपर्टी पर एक्शन लिया गया है। असल में, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने साफ कर दिया है कि अब ड्रग पेडलर्स की खैर नहीं है। उनके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार और पासपोर्ट कैंसिल कर दिए जाएंगे और उनकी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाएगी या उस पर बुल्डोजर चला दिया जाएगा।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर कार्रवाई की है और पुलवामा में ड्रग पेडलर्स की बनाई प्रॉपर्टी पर बुल्डोजर चलाकर उसे तबाह कर दिया है, जिसकी लोगों ने तारीफ़ की है। वहीं, अनंतनाग में भी एडमिनिस्ट्रेशन ने कार्रवाई करते हुए ड्रग पेडलर्स की प्रॉपर्टी अटैच कर दी है। इस तरह, पूरे कश्मीर में नशा मुक्ति अभियान को सख्ती से लागू करके ड्रग पेडलर्स को यह मैसेज दिया गया है कि अब तुम कानून से बच नहीं पाओगे। और तुम्हारी कमाई से बनी प्रॉपर्टी गिरा दी जाएगी।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में युवाओं के नशों से मुक्त करने के लिए उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने महत्पूर्ण बीड़ा उठाया है। जिसके चलते नशे के सौदागरों के खिलाफ कमर कसते हुए उन्होंने नशा तस्करों व साथ साथ नशा मुक्त केंद्रों को भी अलर्ट किया है। आज भी उन्होंने 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान के तहत रामबन में एक पदयात्रा का नेतृत्व किया और एक जनसभा को संबोधित किया। उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया है कि हर नशा मुक्ति केंद्र असली होना चाहिए और सभी जरूरी संसाधनों से लैस होना चाहिए। उन्होंने कहा, "इन केंद्रों की कड़ी निगरानी जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here