Rajouri में NDPS एक्ट के तहत एक्शन, घर के बाहर लगाया Notice

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 May, 2026 03:10 PM

action taken under ndps act in rajouri

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

राजौरी (शिवम) :  जम्मू कश्मीर में नशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है जिसके चलते आज राजौरी पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। राजौरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनोर-धिंडियां क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आवासीय एवं व्यावसायिक भवन को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुंशी खान पुत्र खान मोहम्मद निवासी धनोर धिंडियां, जिला राजौरी की आवासीय एवं व्यावसायिक इमारत को NDPS एक्ट, 1985 की धारा 68-एफ के तहत फ्रीज एवं जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

राजौरी पुलिस ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार और उससे अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और उनकी संपत्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!