Statehood को लेकर सड़कों पर उतरी NC, Jammu से लेकर Delhi तक जोरदार प्रदर्शन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Jul, 2026 02:53 PM

nc statehood protest

आज नेशनल कांफ्रेंस ने दिल्ली के जंतर मंतर पर जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार को जगाना है।

जम्मू/बारामूला(तनवीर सिंह/रिजवान मीर): आज नेशनल कांफ्रेंस ने दिल्ली के जंतर मंतर पर जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार को जगाना है। इसी के चलते आज दिल्ली में नेशनल कांफ्रेंस के सभी नेता यहां तक कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कार्यकर्ता सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आज जम्मू के नेशनल कांफ्रेंस के दफ्तर में जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे की बहाली के लिए नेशनल कांफ्रेंस जम्मू प्रांत के सेक्रेटरी शेख बशीर अहमद की अगुवाई में प्रदर्शन और रैली मार्च निकाला गया।

PunjabKesari, NC Statehood Protest

वहीं जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एन.सी.) के हजारों कार्यकर्ताओं ने बारामूला में भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रैली की शुरुआत नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला मुख्यालय से हुई, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर राज्य का दर्जा बहाल करने के समर्थन में नारे लगाए। रैली जिला मुख्यालय से निकलकर उपायुक्त (डी.सी.) कार्यालय की ओर बढ़ी और वहां से मुख्य चौक बारामूला होते हुए आगे निकली।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक है। यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। रैली के समापन के बाद सभी कार्यकर्ता वापस पार्टी मुख्यालय लौट गए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!