Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2024 01:42 PM
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जगीगाम राजपोरा में अज्ञात शरारती तत्वों ने सेब की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
श्रीनगर (मीर आफताब) : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जगीगाम राजपोरा में अज्ञात शरारती तत्वों ने सेब की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में गुलाम रसूल तेली ने कहा कि एक पड़ोसी ने उन्हें बताया कि सुबह उनकी सेब की फसल खराब हो गई है, जब उन्होंने बगीचे का दौरा किया तो देखा कि वहां सेब के ढेर लगे हुए थे और उनकी शाखाएं भी गिरी हुई थीं व पेड़ टूट गए थे।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी ने जानबूझकर सेब के बगीचे को नुकसान पहुंचाया है और इस घटना की जांच की जानी चाहिए। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है और हमें नहीं पता कि हमें क्यों निशाना बनाया गया है। अगर किसी को कोई समस्या है तो उसे इसका सहारा नहीं लेना चाहिए।'' स्थानीय लोगों व परिवार ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है ताकि दोषियों पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जा सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।