Ramban में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी Tata Sumo, चालक की मौके पर मौत; नाबालिग घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Nov, 2026 01:33 PM

tata sumo fell in gorge in ramban accident

इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक आमिर को चोटें लगी हैं।

रामबन(बिलाल वानी): जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार सड़क से गाड़ी फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटे इस सड़क हादसे में मृतक की पहचान 35 वर्षीय मंजूर अहमद के रूप में हुई है। मंजूर चालक के रूप में काम करता था और बताया जा रहा है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार एक अन्य युवक आमिर अहमद वानी (14) पुत्र गुलाम नबी वानी निवासी चक्का, रामसू को चोटें आईं हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रामबन जिले की रामसू तहसील में चक्का लिंक रोड पर एक टाटा सूमो पहाड़ी से लगभग 500 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब JK12-2463 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक टाटा सूमो एक तीखे मोड़ पर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक आमिर को चोटें लगी हैं। आमिर को इलाज के लिए रामसू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!