J&K: जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए जब्त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 30 Nov, 2025 07:40 PM

major police action in the district many vehicles seized

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सतर्कता बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सतर्कता बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। शोपियां जिले में पुलिस ने कई ऐसी गाड़ियां जब्त कीं जिन्हें बेचने के बाद भी नए मालिक के नाम ट्रांसफर नहीं किया गया था।

एसएसपी शोपियां के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए और उन वाहनों की पहचान की जो अभी भी पुराने मालिकों के नाम पर दर्ज थे। जांच के दौरान कई गाड़ियाँ पकड़ी गईं और मौके पर ही जब्त कर ली गईं। पुलिस ने बताया कि इन मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वाहन खरीदने या बेचने के तुरंत बाद ओनरशिप ट्रांसफर करा लें, ताकि किसी भी जुर्माने या कानूनी परेशानी से बचा जा सके। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का सही पालन सुनिश्चित हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!