Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Apr, 2026 12:49 PM

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पम्प के समीप फॉरच्यूनर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई।
कटड़ा(अमित शर्मा): कटड़ा के एशिया चौक स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक सड़क हादसा घट गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर खड़े लोगों के रौंगटे तक खड़े हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के निकट फॉरच्यूनर और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी काफी दूर तक जा गिरी।
फॉरच्यूनर और स्कूटी की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पम्प के समीप फॉरच्यूनर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहा प्रवीण सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी लटूरी कटड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही में जा रहे प्रवीण के बेटे दिनकर सिंह ने उसे उठाकर घायलावस्था में कटड़ा सी.एच.सी. में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रवीण को नारायणा अस्पताल में रैफर कर दिया है।
हादसे का वीडियो भी आया सामने
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि फॉरच्यूनर ने स्कूटी को इतने जोर से टक्कर मारी कि वो काफी दूर जाकर गिरी। मौके की वीडियो भी सामने आई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here