Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Mar, 2026 07:28 PM

चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए।
कठुआ (महाजन): कठुआ के वार्ड नंबर 15 स्थित पटेल नगर इलाके में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात गायब बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, घर की मालकिन अपनी बेटी के पास गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे गहने लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी।
महिला की बेटी मीनाक्षी सम्बयाल ने बताया कि उनकी मां उनके पास आई हुई थीं। सुबह उन्हें फोन पर चोरी की खबर मिली। जब वे घर पहुंचे तो अलमारी से काफी गहने गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here