Kathua : कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Jul, 2026 01:15 PM

kathua crime news

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार ने अपने चचेरे भाई को नकली पैसे देकर दुकान पर भेजा और वहां से खाने के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक मंगवाई।

रामकोट: रामकोट क्षेत्र से लगभग 25 किलोमीटर दूर पंचायत अगली धार क्षेत्र में 16 वर्षीय युवक सोनू कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी अगली धार वार्ड नंबर 1 ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाया।

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार ने अपने चचेरे भाई को नकली पैसे देकर दुकान पर भेजा और वहां से खाने के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक मंगवाई। इसी बात को लेकर चाचा ने सोनू से सवाल किया। थोड़ी देर बाद रमेश कुमार जब कमरे के अंदर पहुंचा तो उसे फंदे से लटका हुआ बालक का शव मिला। इसके बाद पिता ने उसे रस्सी से खोला तब तक उसने दम तोड़ दिया था। कहा जा रहा है कि चाचा से हुई बात को लेकर ही उसने फंदा लगा लिया लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं रामकोट पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपनी कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचा। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!