कठुआ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन पर कड़ा वार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Mar, 2026 04:55 PM

kathua police take swift action crackdown on illegal mining

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

कठुआ (महाजन): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देशों के तहत पुलिस ने कुल 6 वाहनों (5 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली) को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म के बिना) अवैध खनन सामग्री ढोते हुए पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार, थाना लखनपुर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 3 डंपर (PB11DG-6145, PB23J-8631, PB46M-9836) को जब्त किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने किया, जबकि डीएसपी भगवान दास के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जांच में पाया गया कि ये वाहन बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री का अवैध परिवहन कर रहे थे।

वहीं, थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने भी कार्रवाई करते हुए 2 डंपर (JK21K-8445, JK21J-8683) और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली (JK08K-2981) को जब्त किया। इस टीम का नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर अमित सांगरा ने किया और एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। ये सभी वाहन अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए।

पुलिस ने सभी 6 वाहनों को जब्त कर खनन विभाग कठुआ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!