घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप, घायलों का इलाज जारी, जांच में जुटी Police

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Oct, 2026 07:42 PM

accusation of committing a crime after entering a house

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुषमा देवी की स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए GMC जम्मू भेजा गया।

 बिश्नाह ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह के चोरली गांव में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर तेजधार हथियार से कथित तौर पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में शुभम वर्मा, उनकी पत्नी सोनाली वर्मा और उनकी मां शुषमा देवी घायल हो गईं। तीनों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल (एसडीएच) बिश्नाह में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुषमा देवी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान शुभम वर्मा (32), पुत्र तिलक राज, सोनाली वर्मा (30), पत्नी शुभम वर्मा, तथा शुषमा देवी (52), पत्नी तिलक राज, निवासी चोरली,रोड बिश्नाह के रूप में हुई है। बताया गया है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके आवास पर कथित तौर पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे तीनों को चोटें आईं।

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुषमा देवी की स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए GMC जम्मू भेजा गया। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और हमलावरों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होने पर मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पंजाब केसरी टीवी इस वारदात और घटना की कोई भी पुष्टि नहीं करता है यह जम्मू कश्मीर पुलिस बिश्नाह की इन्वेस्टिगेशन का मामला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!