Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 May, 2026 01:04 PM

अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई इलाके में ड्रग तस्करी और नारकोटिक्स से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के तहत की गई।
कुपवाड़ा(मीर आफताब): कश्मीर पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते ड्रग तस्कर की एक प्रॉपर्टी को सीज किया है। जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा पुलिस ने कचलू काज़ियाबाद में क्रालगुंड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में लगभग 40 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की।
अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई इलाके में ड्रग तस्करी और नारकोटिक्स से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के तहत की गई। माना जा रहा है कि जब्त की गई प्रॉपर्टी NDPS एक्ट के तहत गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़ी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज को ड्रग-फ्री बनाने और युवाओं के लिए सुरक्षित माहौल पक्का करने के लिए ड्रग तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here