5 अगस्त 2019 से 2026 तक... जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बदलती तस्वीर, PM बोले....

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Aug, 2026 03:07 PM

from august 5 2019 to 2026  the changing face of jammu  kashmir and ladakh

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, उद्यमिता और खेलों के क्षेत्रों में नए अवसर सामने आए हैं।

नई दिल्ली ( मीर आफताब )  :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म X पर संदेश देते हुए 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए ) के प्रावधानों में बदलाव को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में विकास, अवसरों और समावेशी प्रगति की दिशा में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, उद्यमिता और खेलों के क्षेत्रों में नए अवसर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और वंचित वर्गों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को संवैधानिक अधिकारों का लाभ मिलने से सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने 5 अगस्त के दिन को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान और उनका दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने, सपने देखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर मिलना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!