Jammu वालों कर लो तैयारी! कई इलाकों में 6 दिनों तक लगेंगे Powercut

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Aug, 2026 11:13 AM

jammu powercut

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 19 अगस्त से 24 अगस्त तक जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।

जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 19 अगस्त से 24 अगस्त तक जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।

मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार रेलवे कॉम्पलेक्स स्टेशन से निकलने वाली RC-03 11 केवी फीडर लाइन पर 20 अगस्त को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक पावरकट लगेगा। इसके चलते गांधी नगर, गांव रामपुरा, अपसरा रोड के बैकसाइड, चौधरी प्यारा सिंह पार्क के नजदीक गांधी नगर के आखिरी मोड़ तक तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा मेडिकल स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी फीडर M-05 और M-08 लाइन पर 21 और 23 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पावरकट लगेगा। इसके चलते बक्शी नगर, IIIM, PHE बक्शी नगर तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

वहीं विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शीतली स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी फीडर SH-01 लाइन पर 19 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पावरकट लगेगा। इसके चलते जंबू जू, खनौर, कामिनी तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा शीतली स्टेशन के ही 11 केवी फीडर सीधरा-शीतली लाइन पर 22 और 24 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पावरकट लगेगा। इसके चलते बाजीगर बस्ती तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!