J-K : हंगामे भरा रहा आज का Assembly Session, स्पीकर ने इतने दिनों तक स्थगित की कार्यवाही

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Mar, 2025 12:24 PM

jammu kashmir assembly session postponed till 7 april

विधानसभा में यह सवाल उठते ही भाजपा विधायक गुस्से में आ गए और उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया।

जम्मू डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के आज का विधानसभा सत्र हंगामे भरा रहा। भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों के बीच पी.एच.ई. डेलीवेजरों को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। इसके बाद सी.एम. उमर के बयान के बाद गुस्साई भाजपा ने वॉकआउट किया। भाजपा ने फिर विधानसभा में वापस आकर हंगामा किया जिसके चलते विधानसभा का सत्र 7 अप्रैल, 2025 तक स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking : सुरक्षाबलों ने पूरी तरह सील किया Jammu का यह इलाका

जानकारी के अनुसार आज सबसे पहले भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों में पी.एच.ई. डेलीवेजरों के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के विधायक श्यामलाल शर्मा पर सवाल उठाया कि जब वह उनकी कैबिनेट में थे तब उनके पास पी.एच.ई. का कार्यभार था। उन्होंने श्याम लाल शर्मा से सवाल किया कि तब उन्होंने डेलीवेजरों को पक्का क्यों नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir : विधानसभा में गूंजा PHE डेलीवजेरों का मुद्दा, हुआ जबरदस्त हंगामा

विधानसभा में यह सवाल उठते ही भाजपा विधायक गुस्से में आ गए और उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद फिर भाजपा ने दोबारा विधानसभा में जाकर हंगामा किया। इस हंगामे को देखते हुए स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने 7 अप्रैल, 2025 तक सत्र की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Weather : आज से फिर शुरू होगी बारिश और बर्फबारी, इतने दिनों तक चलेगा सिलसिला

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!