Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Mar, 2026 03:24 PM

नमाज़ के दौरान माहौल बेहद रूहानी रहा, जहां लोगों ने अश्क भरी आंखों के साथ मुक़द्दस महीने रमज़ान को अलविदा कहा।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : रमज़ान-उल-मुबारक के आख़िरी जुमे, जिसे जुमात-उल-विदा कहा जाता है, के मौके पर आज बारामूला की बैतुल मुक़र्रम मस्जिद में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर हज़ारों की तादाद में लोगों ने मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज़ अदा की और मुल्क व कौम की तरक्की, अमन-ओ-अमान और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। नमाज़ के दौरान माहौल बेहद रूहानी रहा, जहां लोगों ने अश्क भरी आंखों के साथ मुक़द्दस महीने रमज़ान को अलविदा कहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here