J&K : RS पुरा सेक्टर में बड़ा ऑपरेशन, बरामद की हेरोइन की खेप

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 13 Mar, 2026 08:53 PM

j k major operation in rs pura sector

पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी के प्रयास को भारतीय सुरक्षा बलों और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने विफल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को नशीले पदार्थों...

आर.एस.पुरा (मुकेश): पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी के प्रयास को भारतीय सुरक्षा बलों और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने विफल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को नशीले पदार्थों की खेप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एनसीबी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आर.एस.पुरा सेक्टर के गांव फलोरा और सुचेतगढ़ के समीप खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

बताया जा रहा है कि वीरवार और शुक्रवार को चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों से एक पीले रंग का पैकेट बरामद किया गया, जिस पर हुक लगी हुई थी। पैकेट की जांच करने पर उसमें से करीब 503 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

सूत्रों के मुताबिक एनसीबी की टीम दो व्यक्तियों को भी मौके पर साथ लेकर पहुंची थी, जिनके आधार पर उक्त स्थान की पहचान की गई और वहां से नशीले पदार्थ की खेप बरामद की गई। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी आर.एस.पुरा गुरमीत सिंह तथा थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बरामदगी के बाद एनसीबी की टीम ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मोर्चे पर लगातार नाकामी मिलने के बाद अब भारतीय युवाओं को नशीले पदार्थों की लत में धकेलने के उद्देश्य से सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और अन्य माध्यमों से तस्करी के प्रयास कर रहा है। हालांकि भारतीय सुरक्षा बल लगातार सतर्क रहते हुए ऐसे नापाक इरादों को विफल कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिश्नाह क्षेत्र और इससे पहले आर.एस.पुरा के सीमावर्ती इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशीले पदार्थों की खेप बरामद की जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!