J&K विधानसभा सत्र:  विपक्ष ने कसी कमर, इन विशेष मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2026 12:08 PM

j k assembly session opposition gears up

कुल मिलाकर विधायकों की तरफ से 14 निजी सदस्य प्रस्ताव पेश किए जाएंगे और इन पर सत्तापक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस होने के भी आसार बने हुए हैं।

जम्मू (संजीव) :  केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 27 मार्च से शुरू होने जा रहे शेष बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी मैडिकल सीटों में जम्मू संभाग से भेदभाव के अलावा परिवहन यात्री किरायों समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

27 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में वि​भिन्न मामलों को लेकर तलखी होने के तो आसार बने ही हैं। इसके अलावा निजी सदस्य प्रस्तावों पर भी सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। विधानसभा के सचिव मनोज कुमार पंडित की तरफ से जारी अ​धिसूचना के तहत 31 मार्च को नैशनल कांफ्रैंस के विधायक नजीर अहमद खान की तरफ से ​शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की पदोन्नति दूरदराज के क्षेत्रों में कम से कम 2 साल की सेवा करने पर ही हो, से संबं​धित निजी सदस्य प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा।

नैशनल कांफ्रैंस के ही विधायक सज्जाद शाहीन की तरफ से निजी सदस्य प्रस्ताव में जम्मू में जिले में लंबे समय से बसी हुई अना​धिकृत आवासीय कालोनियों को रैगुलराइज करने से संबं​धित रहेगा। 2 अप्रैल को निजी सदस्य प्रस्ताव में भारतीय जनता पार्टी के विधायक डा. नरेंद्र सिंह जम्मू संभाग में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय खोलने से संबं​धित निजी सदस्य प्रस्ताव पेश करेंगे।

वहीं विधायक मुज्जफर इकबाल खान जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव जल्द करवाने से संबं​धित निजी सदस्य प्रस्ताव पेश करेंगे। नैशनल कांफ्रैंस की ही विधायक शमीम फिरदौस जम्मू-कश्मीर में पालिथीन और इससे संबं​धित उत्पादों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए निजी सदस्य प्रस्ताव पेश करेगी।

कुल मिलाकर विधायकों की तरफ से 14 निजी सदस्य प्रस्ताव पेश किए जाएंगे और इन पर सत्तापक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस होने के भी आसार बने हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!