J&K: बर्फबारी एवं बारिश से तापमान में गिरावट, किसानों को एहतियात बरतने की सलाह

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Mar, 2026 06:09 PM

j k temperatures due to snowfall and rain

कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों ताजा बर्फबारी हुई है जबकि बुधवार को घाटी के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

जम्मू/श्रीनगर :  कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों ताजा बर्फबारी हुई है जबकि बुधवार को घाटी के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में स्थित मुगल रोड पर पीर की गली एवं सोनमर्ग से ताजा बर्फबारी की खबरें मिली हैं जबकि घाटी के ज्यादातर पहाड़ बर्फ की चादर से ढंके रहे। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि Srinagar समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई जो बुधवार को आखिरी रिपोर्ट आने तक जारी रही। 

तापमान में भारी कमी

अधिकारियों के अनुसार इस मौसम के कारण पूरी घाटी में तापमान में गिरावट आई है जहां मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री से भी अधिक नीचे रहा। घाटी के अन्य मौसम केंद्रों पर भी सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया। गत कुछ दिनों से बादलों के छाए रहने के कारण कश्मीर में दिन ठंडे एवं रातें गर्म रही हैं तथा दिन के कम तापमान ने गत कुछ सप्ताह से घाटी में बने असामान्य रूप से ऊंचे तापमान के चलन को तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम के अनिश्चित रहने का अनुमान लगाया है जिसमें कई जगहों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए विशेष सलाह 

विभाग विशेषज्ञों ने बताया कि चिनाब घाटी समेत दक्षिण कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगामी 26 से 28 मार्च के बीच ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश अथवा बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने बताया कि 20 मार्च तक कुछ जगहों पर गरज व लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाओं की संभावना है तथा कुछ अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने किसानों को अगामी 20 मार्च तक खेती के कार्यों को रोकने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!