J&K पुलिस की सख्त कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Jan, 2026 09:47 PM

j k police takes strict action

इस्तेमाल को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लगाए गए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के नियम तोड़ने पर सोपोर और अनंतनाग में लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, सोपोर में 23 लोग VPN का इस्तेमाल करते पाए गए, जो कि बारामुला जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन था। इनमें से 15 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, अनंतनाग जिले में भी 5 लोगों ने VPN का अनधिकृत इस्तेमाल किया, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा के चलते VPN के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेटों ने आदेश जारी करके बिना अनुमति VPN या अन्य एन्क्रिप्टेड ऐप्स के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!