J&K में अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, भुक्की सहित ट्रक जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Aug, 2026 08:19 PM

interstate drug smuggling gang busted in j k

इस दौरान कठुआ से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक (जेके08आर-7755) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखा गया करीब 58.068 किलोग्राम भुक्की बरामद हुआ।

घगवाल (लोकेश) :  नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस थाना की टीम ने एक कंटेनर ट्रक से 58.068 किलोग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद भुक्की की खेप और वाहन की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना घगवाल की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टप्याल में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कठुआ से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक (जेके08आर-7755) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखा गया करीब 58.068 किलोग्राम भुक्की बरामद हुआ। 

पुलिस ने ट्रक चालक दीपक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सैसवां तहसील मढ़ीन, जिला कठुआ को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। भुक्की के साथ तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में थाना घगवाल में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15/25/29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह खेप मध्य प्रदेश से लेकर आया था और इसके तार पंजाब से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि नशीले पदार्थ की सप्लाई कठुआ और सांबा जिलों में की जानी थी। अब पुलिस पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। SSP सांबा अनुज कुमार ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!