मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर बढ़ता असर: LPG के बाद अब एक और महंगाई की मार

Edited By Kamini, Updated: 10 Mar, 2026 02:59 PM

impact of the middle east war on the kitchen

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष, खासकर ईरान से जुड़े तनाव और अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध की स्थिति ने भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है।

जम्मू (तनवीर सिंह): मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष, खासकर ईरान से जुड़े तनाव और अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध की स्थिति ने भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। सप्लाई चेन की रुकावट के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका असर सबसे पहले रसोई गैस (एलपीजी) पर पड़ा।

इसके अलावा रिफाइंड ऑयल और कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, जिससे रिफाइनरी लागत बढ़ रही है। फिलहाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन लंबे समय तक संघर्ष जारी रहने पर इन पर भी दबाव बढ़ सकता है। महंगाई की मार रसोई तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऊर्जा लागत में वृद्धि से परिवहन, उत्पादन और सप्लाई चेन के खर्च बढ़ेंगे, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों, सब्जियों और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ सकता है। 

वहीं जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू की प्रमुख अनाज मंडी वेयरहाउस व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल उनके पास पर्याप्त स्टॉक है, जिससे स्थानीय स्तर पर तत्काल कीमतें स्थिर रहेंगी। लेकिन स्टॉक खत्म होने के बाद नए सामान की कीमतें बढ़ी हुई वैश्विक दरों पर ही आएंगी, जिससे आम आदमी की रसोई पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!