जम्मू कश्मीर में भयानक हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 04 Jun, 2025 04:46 PM

horrible accident in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

रियासी : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा ज्योतिपुरम इलाके में सीआईएसएफ चेकपोस्ट के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक लोड कैरियर वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

इस भयानक हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत रियासी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि हादसा वाहन चालक के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!